facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

Gold-Silver price today: करवा चौथ पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी लुढ़के

Advertisement

सोना 61 हजार रुपये से नीचे, चांदी भी गिरकर 71 हजार रुपये के करीब

Last Updated- November 01, 2023 | 11:51 AM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold silver price today: करवा चौथ के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोने-चांदी के वायदा भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब गिरकर 61 हजार रुपये से नीचे आ चुके हैं। चांदी के वायदा भाव भी घटकर 71 हजार रुपये के करीब आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

करवा चौथ पर और सस्ता हुआ सोना

सोने के वायदा भाव में आज भी नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 60,820 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 235 रुपये की गिरावट के साथ 60,705 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,680 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold Outlook: ऑल टाइम हाई से 4 हजार रुपये नीचे सोना, क्या निवेश के लिए है बेहतर मौका

चांदी के वायदा भाव सुस्त

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 344 रुपये की गिरावट के साथ 71,325 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 650 रुपये की गिरावट के साथ 71,019 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,325 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने-चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी गई। सोने के वायदा भाव 2000 डॉलर से नीचे और चांदी के 23 डॉलर से नीचे आ चुके हैं। Comex पर सोना 1993.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1994.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1985.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also read: Gold Outlook : सोने में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी, क्या मिडिल ईस्ट टेंशन से कीमतों में आएगा और उछाल?

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.95 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 22.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement