facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

Gold-silver price today: सोने,चांदी की चमक बढ़ी, चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold silver price today: आज सोने के वायदा भाव 75,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- November 12, 2024 | 12:22 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold-silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में बीते कुछ दिनों से आ रही गिरावट अब थम गई है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 190 रुपये की तेजी के साथ 75,541 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 170 रुपये की तेजी के साथ 75,521 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,579 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,514 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 165 रुपये की तेजी के साथ 89,347 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 137 रुपये की तेजी के साथ 89,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,497 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,308 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold Prices: सोना 3 हजार रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, कीमतों में आगे और आ सकती है गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,625.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,617.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,627.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.77 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 30.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement