facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता

Gold-Silver Price Today: सोने, चांदी के वायदा भाव फिसले

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:56 AM IST
Gold and Silver Rate today

इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई, जबकि पिछले सप्ताह दोनों की वायदा कीमतों में तेजी देखी गई थी। सोने के वायदा भाव 60 हजार और चांदी के 70 हजार रुपये पार कर गए थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 59,300 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 59,273 रुपये से 27 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा था। हालांकि यह तेजी कुछ ही समय रही। खबर लिखे जाने के समय इसने 59,031 रूपये दिन का निचला स्तर छू लिया और 232 रुपये की गिरावट के साथ 59,041 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोमवार को इस कॉन्ट्रैक्ट ने 60,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी आज नरमी दर्ज की गई। सोमवार को MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस 70,411 रुपये की तुलना में 160 रुपये की गिरावट के साथ 70,251 रुपये किलो के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय इस कॉन्ट्रैक्ट ने 70,170 रूपये किलो का दिन का निचला स्तर छू लिया और यह कॉन्ट्रैक्ट 163 रुपये की गिरावट के साथ 70,248 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे। हालांकि इसके बाद वायदा भाव तेजी से गिरकर 62 हजार रुपये किलो के करीब आ गए थे।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement