facebookmetapixel
Advertisement
चीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?रिफंड के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं, NCH ने 16 महीनों में ग्राहकों को दिलाए ₹105 करोड़रेरा के 10 साल बाद भी घर खरीदार बेहाल, 27.6 लाख परिवारों के ₹12.44 लाख करोड़ अटकेHDFC AMC पर जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल बुलिश, शेयर में 31% तेजी की उम्मीद; जानिए ग्रोथ के बड़े ट्रिगरटॉप-5 मिड कैप फंड्स ने दिया 19 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न, 5 साल में AUM 266 फीसदी बढ़ा10%, 20% या और अधिक? इंश्योरेंस क्लेम करते वक्त कितना देना पड़ता है ‘को-पेमेंट’, एक्सपर्ट से समझें पूरा मसलाबढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Gold Silver Price Today: चांदी के भाव 68 हजार से नीचे, सोना भी हुआ सस्ता

Advertisement

चांदी के वायदा भाव गिरकर 68 हजार रुपये से नीचे और सोने के वायदा भाव गिरकर 58 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 23, 2023 | 10:04 AM IST
Gold and Silver price

चांदी के वायदा भाव आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। सोने के वायदा भी आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गिरकर 68 हजार रुपये से नीचे और सोने के वायदा भाव गिरकर 58 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

शुक्रवार को भी चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 524 रुपये की गिरावट के साथ 67,784 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 689 रुपये की गिरावट के साथ 67,619 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 67,784 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 67,515 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये गिरकर 58,136 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 58,127 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,148 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,096 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement