facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; आज चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

Gold silver price today: सोना गिरा, चांदी की कीमतों में उछाल; खरीदने से पहले चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Price Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,348.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- July 08, 2025 | 11:02 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today, 8 July: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,08,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोने के भाव बाद में गिर गए।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की गिरावट के साथ 97,172 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,270 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 152 रुपये की गिरावट के साथ 97,118 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,183 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,069 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 177 रुपये की तेजी के साथ 1,08,498 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,321 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 117 रुपये की तेजी के साथ 1,08,438 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,08,557 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,08,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद सोना गिरा, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,348.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,342.80 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,341.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.95 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 37.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

 MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,172 97,270 97,118
चांदी 1,08,498 1,08,321 1,08,438
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,348.90 3,342.80 3,341.70
चांदी 36.95 36.90 37.05

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement