facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोलीStock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, GIFT Nifty टूटा; महंगा तेल और बढ़ी बॉन्ड यील्ड बनी वजहSmall Cap Funds में ₹7,973 करोड़ का निवेश, लार्ज कैप से निकला पैसा; फंड मैनेजर ने क्यों किया आगाह?Stocks To Watch Today: Bharat Forge से HDFC Bank तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनकच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट $108 के पार; एक हफ्ते में 13% चढ़ा भाव, आखिर क्यों बढ़ रही चिंता?1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैन

Gold Silver Price Today: 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरे दाम, चांदी 72 हजार के नीचे

Advertisement

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 59,210 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 15, 2023 | 9:45 AM IST
Gold and Silver price

सोने चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 1.5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। सोने की वायदा कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

चांदी के वायदा भाव में बडी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 102 रुपये की गिरावट साथ 72,549 रुपये के भाव पर खुला। भाव खुलने के साथ ही इसमें तेजी से गिरावट आने लगी। खबर लिखे जाने के समय यह 1,324 रुपये की गिरावट के साथ 71,327 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,549 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,318 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 59,210 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 442 रुपये की गिरावट के साथ 58,856 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,210 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,851 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement