facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

Gold-Silver price today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिसली 75 हजार के नीचे

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 6:11 PM IST
Gold and Silver Rate today

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव बुधवार को गुरुवार के बंद भाव पर ही खुले, जबकि चांदी के वायदा 50 रुपये की तेजी के साथ खुले। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। खुलने के कुछ समय बाद ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जाने लगी और भाव 75 हजार रुपये से नीचे चले गए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 60,448 रुपये के भाव पर खुला, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी यही था। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 288 रुपये की गिरावट के साथ 60,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 60,025 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 60,509 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव 75 हजार रुपये से नीचे आए

सोने के साथ चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट आई। MCX पर बुधवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 50 रुपये की तेजी के साथ 75,299 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन यह तेजी कुछ ही समय तक रही।

खबर लिखे जाने के समय यह 442 रुपये की गिरावट के साथ 74,807 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 75,347 रूपये का उच्च स्तर और 74,454 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement