facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

Gold price today : चांदी के वायदा भाव फिर 75 हजार पार, सोना भी चमका

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 12:23 PM IST
Gold and Silver price

सोने-चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा फिर से 75 हजार रुपये पार कर गए हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये के ऊपर चल रहे हैं। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 60,229 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,180 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय इससे 60,372 रुपये के भाव पर दिन का ऊपरी स्तर और 60,200 रूपये का निचला स्तर छू लिया।

इस समय यह 163 रुपये की तेजी के साथ 60,343 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी देखी जा रही है। MCX पर मंगलवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 124 रुपये की तेजी के साथ 74,936 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह 228 रुपये की तेजी के साथ 75,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 75,104 रूपये किलो का उच्च स्तर और 74,716 रूपये का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रूपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement