facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 12:05 PM IST
Gold and Silver price

सोने के वायदा भाव मंगलवार को तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये से ऊपर और चांदी के वायदा भाव 75 हजार रुपये से नीचे चल रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की तेजी के साथ 60,033 रुपये के भाव पर खुला, पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,001 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की तेजी के साथ 60,058 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,002 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 60,111 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी, भाव 75 हजार रुपये से नीचे आए

मंगलवार को सोने में भले ही तेजी देखी गई,लेकिन चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई। MCX पर मंगलवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 95 रुपये की गिरावट के साथ 74,901 रुपये किलो के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 124 रुपये की गिरावट के साथ 74,872 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 75,000 रुपये का उच्च स्तर और 74,812 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement