facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी

Gold Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 98 रुपये गिरकर 56,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 5:26 PM IST
Jewellery Stock

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 198 रुपये की गिरावट के साथ 56,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 68,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 198 रुपये की गिरावट के साथ 56,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement