Gold Price: घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Gold-Silver Price Today, April 21: सोने के भाव इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज फिर सोने के वायदा भाव 3,397.60 डॉलर के भाव पर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव में भी दोनों बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है।
सोना 96,700 पार कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,443 रुपये की तेजी के साथ 96,696 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,254 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 96,616 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,747 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,428 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 96,696 | 95,254 | 96,616 |
| चांदी | 95,600 | 95,037 | 95,580 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 3,347 | 3,328.40 | 3,395.70 |
| चांदी | 32.44 | 32.47 | 32.66 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)