facebookmetapixel
Advertisement
घर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्स

पहली जुलाई को ही सोना 13 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग से प्रेरित घरेलू बाजार में भी थोक विक्रेताओं और आभूषण निर्माताओं की ओर से जमकर खरीदारी की गई। इसके चलते मंगलवार को सोने ने 13,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।


घरेलू बाजार में स्टैंडर्ड सोने और गहने दोनों के भावों में 45-45 रुपये की तेजी देखी गई और ये प्रति 10 ग्राम क्रमश: 13,025 रुपये और 12,875 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने से महंगाई से बचने के लिए सोने में किए जाने वाले सुरक्षित निवेश में तेजी आई है, जिससे सोने की मांग काफी बढ़ गयी।

परिणाम यह हुआ कि सोने के भाव एकदम से बढ़ने लगे और 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। मालूम हो कि सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 144 डॉलर प्रति बैरल के पास तक पहुंच गयी थी। यही नहीं, यूरो की तुलना में डॉलर में कमजोरी आने और नाभिकीय कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिम देशों के बीच तनाव में वृद्धि होने से गंभीर समय के लिए सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारियों का मानना है कि इस समय शेयर बाजार की स्थिति काफी डांवाडोल है, जिसके चलते निवेशकों का कुछ पैसा शेयर मार्केट की बजाय सर्राफा बाजार जैसे सुरक्षित ठिकानों में लग रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 929.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 1, 2008 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement