facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरी

सोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर कीमतें 56,245 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 4:00 PM IST
Gold and Silver Price

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने की कीमतें 56,245 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इससे पहले अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,200 के ऊपरी लेवल तक गई थी।

जानकारों के अनुसार, पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत फिलहाल आठ महीने के उच्चतम स्तर पर है।

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 55,875 रुपये के मुकाबले बढ़कर 55,915 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,245 और 55,900 के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 256 रुपये यानी 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 56,131 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 68,643 रुपये के मुकाबले 68,717 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 68,916 और 68,310 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 63 रुपये यानी 0.09 फीसदी की नरमी के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1,905.07 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल नरमी है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement