facebookmetapixel
Advertisement
घर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्स

एशिया में जारी है सोने में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:42 AM IST

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमत एशियाई बाजारों में महीने भर के उच्चतम स्तर के पास पहुंच गया।


महंगाई से बचने के लिए होने वाले निवेश के चलते कारोबार में आयी तेजी से सोने के आकर्षण में इजाफा हुआ। आने वाले दिनों में डॉलर में कमजोरी जारी रहने  से निवेशकों की मांग बनी रहने के अनुमान के चलते लगातार तीसरे दिन भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। न्यू यॉर्क में इसकी कीमत 141 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गयी।

पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 2.8 प्रतिशत की वृध्दि हुई जबकि कच्चे तेल का मूल्य 4.2 प्रतिशत बढ़ा। सिंगापुर में के्रडिट सुईस समूह के विश्लेषक तोबियस मेराथ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती महंगाई, कमजोर होते डॉलर और साल 2007 के मध्य से फेडरल रिजर्व द्वारा बेंचमार्क दरों में कटौती की शुरुआत के बाद रियल एस्टेट से मिल रहे ऋणात्मक प्रतिफल के विरुध्द हेजिंग की तलाश निवेशक करते रहे हैं।

वास्तविक परिसंपत्ति जैसे कमोडिटी और खासतौर से सोना इस प्रकार का हेज उपलब्ध करा सकता है। 25 जून को 931.05 डॉलर प्रति औंस के अधिकतम स्तर (मासिक) पर पहुंचने के बाद इसके मूल्य में थोड़ा बदलाव आया और आज सिंगापुर में तुरंत डिलिवरी वाले सोने का कारोबार 927.34 डॉलर पर किया गया।

Advertisement
First Published - June 30, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement