facebookmetapixel
Advertisement
SBI का नया फंड ऑफ फंड्स लॉन्च, जानें रिटर्न के लिए कहां लगेगा पैसा, 30 सितंबर तक निवेश का मौकामणिपाल पेमेंट IPO लिस्टिंग: कमजोर शुरुआत, NSE पर 2.65% डिस्काउंट पर लिस्ट; फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयरLCC प्रोजेक्ट IPO लिस्टिंग: शेयरों की दमदार एंट्री, 31% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टस्टीमहाउस इंडिया IPO लिस्टिंग: 16.67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, फिर ₹100 के करीब पहुंचा भावKaramtara IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹254 वाला शेयर ₹320 पर लिस्ट, मिला 26% प्रीमियमRentomojo IPO की शानदार लिस्टिंग! ₹482.45 पर शेयरों की एंट्री, निवेशकों को मिला 19% प्रीमियमARCIL IPO Listing: ₹139 पर सपाट लिस्टिंग, फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयर; GMP दे रहा था 8.6% फायदे का संकेतNSE IPO का वैल्यूएशन: Nasdaq से लेकर BSE तक, किसके मुकाबले कहां खड़ा है NSE?रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी? US House ने पास किया बिल, 100% टैरिफ का मंडराया खतराअगस्त में म्युचुअल फंड का पैसा किधर गया? इंश्योरेंस समेत इन 5 सेक्टरों में बढ़ा निवेश, यूटिलिटीज समेत इन 5 में घटा

Futures Market: कमजोर मांग के कारण जिंक और कॉपर के वायदा भाव में आई गिरावट

Advertisement

Futures Market में तांबा की कीमत 213.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जबकि जस्ता की कीमत 715.40 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

Last Updated- July 06, 2023 | 8:20 PM IST
MCX copper futures

वायदा बाजार (Futures Market) में गुरुवार को जस्ता (Zinc) और तांबा (Copper) दोनों की कीमतें गिर गईं। हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 213.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 20 पैसे या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 213.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 3,261 लॉट के लिए कारोबार हुए। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

वायदा बाजार (Futures Market) में गिरी जस्ता की कीमत

घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 1.85 रुपये की गिरावट के साथ 715.40 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के जुलाई माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.85 रुपये अथवा 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 715.40 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 5,771 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 8:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement