facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

पिछले साल कृषि जिंसों का निर्यात 38 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:44 PM IST

भारत के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2007-08 में 38 प्रतिशत बढ़कर 28,906 करोड़ रुपये हो गया, जिसका मुख्य कारण मोटे अनाज के लदान में महत्वपूर्ण वृध्दि है।


ताजा सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। सरकार के कृषि व्यापार संवर्धन इकाई एपीडा के अनुसार देश का कृषि उत्पाद निर्यात पिछले वर्ष 20,986 करोड़ रुपये का हुआ। इस दौरान मक्का, ज्वार और जौ जैसे मोटे अनाज के निर्यात में महत्वपूर्ण वृध्दि हुई है।

चावल और गेहूं को छोड़कर शेष अनाज का निर्यात पांच गुना बढ़कर वर्ष 2007-08 में 2,979 करोड़ रुपये हो गया, जो 2006-07 के अप्रैल-मार्च की अवधि में 599 करोड़ रुपये था। एपीडा के अधिकारियों ने बताया कि मूल्य के स्तर पर निर्यात में वृध्दि भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले वर्ष रुपये में तेजी थी।

2006-07 में 45.23 रुपये प्रति डॉलर और 2007-08 में 40.46 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से निर्यात का आंकड़ा तय किया गया है। गैर बासमती चावल का निर्यात 4,243 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,396 करोड़ रुपये हो गया।

मात्रा के हिसाब से लदान वर्ष 2006-07 के 37.02 लाख टन से बढ़कर 53.14 लाख टन हो गया। बासमती खंड में निर्यात 2,792 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,334 करोड़ रुपये हो गया। मूल्य के हिसाब से निर्यात 11.81 लाख टन हो गया, जो पहले 10.45 लाख टन था।

Advertisement
First Published - August 20, 2008 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement