facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

डॉलर की मजबूती ने सोने को दिया झटका

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:41 AM IST

डॉलर के मजबूत होने से लंदन के मेटल एक्सचेंज में इस हफ्ते सोने के मूल्य में मंदी का रुख देखा गया और इसमें 3.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई।


जानकारों के अनुसार, यूरो की तुलना में डॉलर के मजबूत होकर पिछले तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच जाने से वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी हुई है जिसके कारण सोने की कीमत में कमी आयी है।

कमोडिटीज फ्चूचर्स ट्रेडिंग कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, 3 जून को समाप्त हुए सप्ताह में हेज फंडों और दूसरे बड़े सट्टेबाजों द्वारा सोने की ऊंची कीमतों पर कुल 11 फीसदी की कटौती की गई है।

शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में द बुलियन डेस्क डॉट कॉम के एक विश्लेषक जेम्स मूर ने बताया कि डॉलर में आई ताजा मजबूती से छोटी अवधि के लिए सोने में निवेश करना जोखिम भरा है। लंदन मेटल एक्सचेंज में तत्काल डिलिवर होने वाले सोने के भाव में इस हफ्ते 32.99 डॉलर की गिरावट आयी और यह 869.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज के कॉमैक्स डिवीजन में सोने के वायदा सौदे में 70 सेंट की कमी हुई और यह 871.30 डॉलर तक चढ़ गया। स्टैंडर्ड बैंक ग्रुप लिमिटेड के कमोडिटी शोध प्रमुख वॉल्टर डी वेट ने कहा कि निवेशक शुक्रवार को अमेरिका द्वारा जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

जैसे ही महंगाई दर के बढ़ने का संकेत मिलता है अमेरिका का फेडरल रिजर्व डॉलर को मजबूती देने के लिए बैंचमार्क ब्याज दर को बढ़ाने की घोषणा कर सकता है। उनके अनुसार, यदि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अनुमान से ज्यादा हुआ तो तय है कि इससे डॉलर भी कुछ मजबूत होगा।

Advertisement
First Published - June 13, 2008 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement