facebookmetapixel
Advertisement
क्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारीछत्तीसगढ़ की खनन पर बढ़ती निर्भरता बनी खतरा, कर्ज और राजकोषीय दबाव ने बढ़ाई चिंताक्लासिक लेजेंड्स का बड़ा प्लान, साल के अंत तक दोगुनी से ज्यादा होगी मोटरसाइकल उत्पादन क्षमताFCNR(B) जमा से बैंकों में आई भारी रकम, असामान्य उधारी को लेकर ऐक्सिस बैंक के MD की चेतावनीब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के होटल किराये आसमान पर, एक रात का कमरा 2.50 लाख रुपये तक पहुंचासाइबर धोखाधड़ी का खतरा वास्तविक, बैंकों को सुरक्षा उपकरणों में बढ़ाना होगा निवेश; ग्राहकों की डिजिटल साक्षरता पर भी जोर

Delhi Gold Silver Rate: सोने में 410 रुपये, चांदी में 1,700 रुपये की तेजी

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी भी बढ़त के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Last Updated- November 15, 2023 | 9:34 PM IST
Gold and silver price today

तरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 410 रुपये की तेजी के साथ 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये के उछाल के साथ 75,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 410 रुपये बढ़कर 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी भी बढ़त के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों के बाद सोने में तेजी आई, जिससे इस धारणा को बल मिला कि फेडरल रिजर्व का आक्रामक मौद्रिक सख्त चक्र समाप्त हो गया है और कारोबारियों ने अगले साल ब्याज दर में कटौती के लिए दांव बढ़ा दिया है।”

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 9:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement