facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

आम निर्यात में भी कमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 AM IST

इस साल जब आम का उत्पादन शुरू हुआ था तब आम के निर्यात में पिछले साल की तुलना में तेजी से वृद्धि हुई थी, पर समय से पहले ही मानसून के आ जाने से इसके निर्यात में तेजी से गिरावट आयी है।


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय प्रभारी आर. के. मंडल ने सीआईआई द्वारा आम निर्यात पर आयोजित एक संगोष्ठी में यह बात कही है। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र में अल्फांसो की फसल को जीन समस्या से पैदा होने वाले स्पाँजी टिश्यू नामक रोग से जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। उनके मुताबिक, इस रोग के चलते आम की गुणवत्ता निर्यात के लायक नहीं रह जाती।

हालांकि इस साल आम का निर्यात पिछले साल के 80 हजार टन की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा यानी 1 लाख टन हो जाने की उम्मीद की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि आम के निर्यात से होने वाली आय इस साल पिछले साल के 100 करोड़ रुपये से अधिक हो जाने का आकलन है। निर्यात होने वाले आम के बाजार भाव घटाने के लिए मंडल ने सुझाव दिया कि इसकी ढुलाई हवाई जहाज की बजाय जहाज से की जाए। उधर, पश्चिम बंगाल के वानिकी मंत्री मोहंत चटर्जी ने बताया कि बारिश की वजह से गुणवत्ता प्रभावित होने से इस साल पश्चिम बंगाल से आम का निर्यात यूरोप और अमेरिका में नहीं किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement