facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

बादाम की आवक में कमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 AM IST

इस साल पहाड़ी इलाकों में बादाम का उत्पादन कम होने से दिल्ली की मंडियों में भी इसकी आवक कम रही।


आजादपुर सब्जी मंडी के थोक व्रिकेताओं ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस बार बादाम की आवक पिछली बार की तुलना में एक तिहाई रही। मंडी में बादाम के आने का यह आखिरी समय चल रहा है।

बादाम का थोक विक्रय करने वाली सोहन लाल कंपनी के सोहन लाल ने बताया कि अभी मंडी में बादाम की 10 से 12 गाड़ियां आ रही हैं। वैसे तो मंडी में बादाम की आवक कश्मीर और हिमाचल से होती है। लेकिन इस बार गाड़ियां मुख्य तौर पर शिमला से ही आ रही हैं। बादाम के एक और विक्रेता संतोष ने बताया कि अभी मंडी में बादाम का दाम 80 से 150 रुपये प्रति पेटी है।

धीरे-धीरे बादाम की आवक में कमी हो रही है। इसलिए हो सकता है कि आने वाले समय में बादाम के दामों में बढ़ोतरी हो। संतोष ने यह भी बताया कि बाजार में दो तरह की किस्में मुख्य तौर पर आती हैं। इनमें एक मीठा बादाम और दूसरा बिटर बादाम होता है। मीठे बादाम को ही कागजी बादाम के नाम से जाना जाता है।

बिटर बादाम में प्रूसिक एसिड होने के कारण कागजी बादाम की मांग ज्यादा रहती है। गौरतलब है कि बादाम का उत्पादन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होता है। देश में अभी बादाम का उत्पादन सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर में किया जाता है।

Advertisement
First Published - June 25, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement