facebookmetapixel
Advertisement
जाते-जाते भी जमकर बरसेंगे बादल: 19 सितंबर से मॉनसून की विदाई, खरीफ फसलों को मिलेगी बड़ी राहतशेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 778 अंक धड़ाम, निफ्टी 5 महीने के निचले स्तर परफॉरेक्स में रूस से आगे निकला भारत, फिर भी डॉलर के मुकाबले क्यों 95 के पार पहुंचा रुपया?बैंकों में ₹11 लाख करोड़ से ज्यादा की अतिरिक्त नकदी, क्या सस्ता होगा लोन या घटेगी FD की ब्याज दरें?जुलाई में भारत का चालू खाता घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7 अरब डॉलर पर पहुंचाRapido पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए ग्राहकों पर दबाव बनाने का आरोपबप्पा के वैभव से कारोबारी उत्सव में उमंग, ₹50,000 करोड़ के व्यापार का अनुमानCoforge Share: बोर्डरूम विवाद के बाद 4% टूटा शेयर, फिर भी जेफरीज समेत 3 ब्रोकरेज को 20% तेजी की उम्मीद₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, MDR रेट हुआ तय; 15 अक्टूबर से होगा लागूUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिए

Cumin price: मुनाफावसूली से सस्ता हुआ जीरे का तड़का

Advertisement

जीरा सस्ता होने की मुख्य वजह ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली होने को माना जा रहा है। उत्पादन में कमी के कारण इस साल जीरे के भाव बढ़कर दोगुने हो गए थे।

Last Updated- August 16, 2023 | 4:19 PM IST
Cumin price: Cumin seasoning became cheaper, price decreased by about 13 percent in a month

जीरे की महंगाई से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि जीरे की कीमतों में अब कुछ गिरावट आई है। जीरा सस्ता होने की मुख्य वजह ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली होने को माना जा रहा है।

उत्पादन में कमी के कारण इस साल जीरे के भाव बढ़कर दोगुने हो गए थे। इस साल देश में जीरा उत्पादन 3.8 से 4 लाख टन होने का अनुमान, जो पिछले साल के उत्पादन 6.29 लाख टन से काफी कम है।

ऊपरी स्तर से 6,200 रुपये से अधिक फिसला जीरा

इस महीने जीरे की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) पर इस महीने 7 तारीख को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट ने 63,540 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया था, आज इस कॉन्ट्रैक्ट ने 57,305 रुपये क्विंटल के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस तरह इस महीने जीरा ऊपरी स्तर से 6,235 रुपये प्रति क्विंटल फिसल चुका है।

बुधवार को भी जीरे की वायदा कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज जीरे का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 59,600 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय 57,305 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था, पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,940 रुपये क्विंटल था। जाहिर है आज जीरे के वायदा भाव में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बीते महीनों में जीरे के भाव काफी बढ़े

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने बताया कि बीते महीनों में जीरे के भाव काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में अब ऊंचे भाव पर कुछ दिनों से मुनाफावसूली देखी जा रही है। इसलिए जीरे के भाव गिर रहे हैं। भारतीय जीरा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब महंगा पड रहा है। साथ ही अच्छी गुणवत्ता के जीरे की कमी है। ऐसे में इसकी निर्यात मांग सुस्त पड़ने लगी है।

लिहाजा आगे निर्यात घटने पर देश में जीरा की कीमतों में नरमी देखी जा सकती है। हालांकि उत्पादन घटने से जीरे की उपलब्धता कमजोर है। ऐसे में भाव बहुत ज्यादा गिरने की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement