facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Stock Market Today: सपाट शुरुआत के संकेत, IT शेयरों पर रहेगी नजर; वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुखअमेरिका-ईरान समझौते पर डोभाल का बड़ा बयान, भारत को मिल सकती है बड़ी राहतआखिरी समय में क्यों रद्द हुआ जापान की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित असम दौरा?क्या AI छीन लेगा IT कंपनियों का काम? Infosys चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने दिया बड़ा जवाबक्या AI महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और ऑनलाइन हिंसा को और बढ़ा रहा है?सिर्फ ट्रक नहीं, अब लॉजिस्टिक्स साम्राज्य बना रही Tata Motors! रिकॉर्ड कमाई के पीछे क्या है नया गेम प्लान?

एशियाई कारोबार में कच्चा तेल नरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:41 AM IST

एशियाई कारोबार में आज तेल कीमतों में नरमी का रुख रहा। यह अलग बात है कि वैश्विक ऊर्जा मांग को लेकर चिंता बरकरार है।


न्यू यॉर्क के मुख्य वायदा तेल सौदे, लाइट स्वीट कच्चे तेल के जुलाई आपूर्ति सौदे के भाव 46 सेंट टूटकर 127.30 डॉलर प्रति बैरल रहे। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में बैंचमार्क सौदा कल 127.76 डॉलर पर बंद हुआ था।

इसी तरह ब्रेंट नॉर्थ सी कच्चे तेल के जुलाई सौदे के भाव 71 सेंट टूटकर 127.31 डॉलर प्रति बैरल रहे।टोक्यो के एस्टमैक्स एसेट मैनेजमेंट के फंड प्रबंधक टेत्सु एमोरी ने कहा कि अमेरिका  की अर्थव्यवस्था के सकारात्मक आकड़ों के बावजूद विश्व भर में तेल की गिरते मांगों की चिंता का प्रभाव बाजार पर बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में 115 डॉलर के मूल्य को समर्थन मिल सकता है।’ इंस्टीटयूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट (आईएसएम) द्वारा अमेरिका में ‘इंडेक्स ऑफ मैनुफैक्चरिंग एक्टिविटी’ के प्रकाशन के बाद कल कारोबार के अंतिम समय में मूल्यों में अस्थायी पलटाव आया।

मई में अप्रैल में बाजार के अनुमानों से कहीं आगे सूचकांक ऊपर बढ़ते हुए 49.6 के स्तर पर पहुंचा, अप्रैल में यह 48.6 था। हालांकि यह चौथे महीने में भी कम गतिविधियों की ओर संकेत करता है, यह बढ़ कर लगभग 50 तक पहुंचा है, इसके आगे यह वृध्दि की तरफ संकेत करता है।

Advertisement
First Published - June 4, 2008 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement