facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

चार दिन बाद कच्चे तेल में फिर तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:05 AM IST

चार दिन बाद कच्चे तेल में एक बार फिर तेजी आई क्योंकि अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की साप्ताहिक रिपोर्ट से पहले व्यापारियों ने इसमें खरीदारी की।


ब्लूमबर्ग के सर्वे के मुताबिक, इस रिपोर्ट में कच्चे तेल के भंडार में गिरावट की खबर आ सकती है क्योंकि रिफायनरियों ने उत्पादन बढ़ा दिया है। इसके अलावा बुधवार को कच्चे तेल में आई तेजी नाइजीरिया स्थित शेवरन कॉरपोरेशन की यूनिट में हड़ताल के चलते है।

न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की जुलाई डिलिवरी 1.27 डॉलर यानी एक फीसदी चढ़कर 135.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। इससे पहले लंदन में 135.11 डॉलर प्रति बैरल पर भी कारोबार हुआ। हालांकि शुरुआती दौर पमें इसमें 85 सेंट यानी 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

लंदन स्थित बी. कमोडिटी के सीनियर ब्रोकर के मुताबिक, अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की संभावित रिपोर्ट से हमें लगता है कि कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर तेजड़िए के हाथ में रहेगा।

Advertisement
First Published - June 18, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement