facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

सस्ता होगा धनिया ! उत्पादन में हो सकता है 10 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 4:28 PM IST
Coriander will be cheaper! Production can increase by 10 percent
Creative Commons license

धनिया की नई फसल की छिटपुट आवक शुरू हो गई है और अगले महीने से आवक जोर पकड़ने लगेगी। इस साल धनिया का उत्पादन भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में धनिया की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस माह धनिया की कीमतें कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) पर 8 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी हैं। वहीं नवंबर से अब तक धनिया 30 फीसदी से ज्यादा सस्ता हुआ है।

कमोडिटी एक्सचेंज में 2 जनवरी को धनिया का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 8,180 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जो आज खबर लिखे जाने के समय 7,490 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। जाहिर है इस माह धनिया के जनवरी कॉन्ट्रैक्ट के भाव 8 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।

एक नवंबर को यह कॉन्ट्रैक्ट 11,088 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बंद हुआ था। तब से अब तक इसके भाव 30 फीसदी से ज्यादा घट चुके हैं। कोटा मंडी में धनिया के भाव इस माह 6,550-8,200 रुपये से घटकर 6,550-7,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं।

उत्पादन 10 फीसदी तक बढ़ने की संभावना

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि इस साल धनिया का उत्पादन 8 से 10 फीसदी बढ़ने की संभावना है। उत्पादन बढ़ने की उम्मीद में ही धनिया की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि कुछ इलाकों में धनिया की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है। अगले महीने से यह जोर पकड़ने लगेगी। राजस्थान में धनिया की बोआई कम हुई है, लेकिन गुजरात में धनिया की बोआई पिछले साल से दोगुनी हुई है। जिससे कुल बोआई पिछले साल से अधिक है। लिहाजा इस साल धनिया का उत्पादन 5 से 7 फीसदी बढ़ सकता है। पिछले साल धनिया का उत्पादन 8.24 लाख टन था।

पॉल कहते हैं कि अगले महीने आवक जोर पकड़ने पर धनिया की कीमतों में और नरमी आ सकती है। हालांकि गुप्ता का मानना है कि भाव काफी ज्यादा गिर चुके हैं, ऐसे में अब बहुत ज्यादा भाव गिरने की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement