facebookmetapixel
Advertisement
ट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवाल

Coriander: आवक के दबाव में धनिया के भाव सुस्त, महीने भर में 12 फीसदी हुआ सस्ता

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 3:54 PM IST
Coriander will be cheaper! Production can increase by 10 percent

Coriander: आवक के दबाव में धनिया के भाव लगातार लुढ़क रहे हैं। इस साल धनिया की पैदावार ज्यादा होने से बाजार में इसकी आपूर्ति अधिक है। आने वाले दिनों में भी धनिया की कीमतों में नरमी जारी रह सकती है।

महीने भर में 12 फीसदी और इस साल अब तक 25 फीसदी सस्ता हुआ धनिया

इस साल धनिया का उत्पादन अधिक होने के कारण इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस माह कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) पर 20 मार्च को धनिया का मई कॉन्ट्रैक्ट 7,226 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जो आज खबर लिखे जाने के समय 6,376 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस तरह महीने भर में धनिया की वायदा कीमत करीब 12 फीसदी घट चुकी है। एक जनवरी को इसके वायदा भाव 8,580 रुपये प्रति क्विंटल थे। इस साल अब तक धनिया के वायदा भाव करीब 25 फीसदी गिरे हैं। कोटा मंडी में हाजिर भाव इस महीने 5 फीसदी गिरकर 6,375 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।

बढ रही है धनिया की आवक

जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने कहा कि इस साल धनिया का उत्पादन काफी ज्यादा है जिससे इसकी आवक भी बढ़ रही है। मार्च महीने से आवक जोर पकड़ना शुरू हुई थी।

एक मार्च से 18 अप्रैल के बीच करीब 1.50 लाख टन धनिया की आवक हो चुकी है। जो पिछले साल की समान अवधि में धनिया की आवक करीब 1.20 लाख टन से 25 फीसदी ज्यादा है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि उत्पादन अधिक होने से नई आवक के बाद से धनिया की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement