facebookmetapixel
Advertisement
घर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्स

शेयर बाजार गिरने से जिंस कारोबार बढ़ेगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:05 AM IST

शेयर बाजार के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच जानकारों का मानना है कि जिंस बाजार में इस हफ्ते भी तेजी का रुख बना रहेगा।


उनके मुताबिक, स्टॉक मार्केट के धड़ाधड़ गिरते जाने से संस्थागत निवेशक फिलहाल शेयर की बजाए जिंस उत्पादों में अपना निवेश कर रहे हैं। पिछले हफ्ते कच्चे तेल के 142 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड स्तर तक चले जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पूरा मेटल बास्केट चाहे वह आधारभूत धातु हो या कीमती धातु; सभी में जबरदस्त तेजी आ सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि अभी की स्थिति में धातुओं की कीमत भी नई ऊंचाई को छू सकता है। कच्चे तेल की रेकॉर्ड कीमत और इसमें अभी और तेजी आने की संभावना के चलते सर्राफा बाजार से संकेत मिल रहे हैं कि महंगाई से बचाव के लिए धातुओं में होने वाले निवेश में वृद्धि हो सकती है।  इस हफ्ते हर जगह जिंस की कीमतों में 3 से 5 फीसदी की बढ़त होगी। इस साल के अंत तक सोने का भाव 1,000 डॉलर प्रति औंस के रेकॉर्ड स्तर को छू जाएगा। ऐंजल ब्रोकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉलर के कमजोर होने और तेल की कीमतों में आए उछाल से आधारभूत धातुओं में मजबूती आएगी।

Advertisement
First Published - June 30, 2008 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement