facebookmetapixel
Advertisement
Titan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?

‘तीखी’ होगी मिर्च

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:35 PM IST

आवक केचलते पिछले हफ्ते मिर्च वायदा में नरमी देखी गई थी, लेकिन इस हफ्ते इसके तेज होने के आसार हैं।


हालांकि त्योहारों के चलते बुधवार के बाद से बाजार बंद रहेगा, लेकिन कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि इस वजह से मिर्च की कीमतों में गिरावट नहीं आएगी। उनका कहना है कि मुख्य रूप से पाकिस्तानी कारोबारियों की तरफ से होने वाली खरीदारी के चलते कीमतों को समर्थन मिलेगा।


एजेंल कमोडिटी के विशेषज्ञ ने कहा – हालांकि मिर्च की कीमत में 50 रुपये की गिरावट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मंडी बंद होने से पहले इसकी रिकवरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल वायदा को 4241 रुपये प्रति क्विंटल पर समर्थन मिलेगा और बाजार इस स्तर पर पहुंचने की कोशिश करेगा।


पिछले हफ्ते रोजाजना औसतन एक लाख बैग (40 किलो प्रति बैग) की आवक हुई जबकि इससे पहले के हफ्ते में यह 40-70 हजार बैग के स्तर पर थी। सूत्रों ने बताया कि गिरती कीमतों की वजह से व्यापारी मंडी में स्टॉक नहीं ला रहे थे। नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज में मिर्च का अप्रैल वायदा 4011 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ जबकि इससे पहले के हफ्ते में यह 4474 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर था। इस तरह इसमें 10.35 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement