facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

बड़े किराना व्यापारियों को मिलेगी फ्रेंचाइजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:05 AM IST

उपभोक्ताओं पर पकड़ मजबूत करने के लिए कई रिटेल कंपनियां बड़े खुदरा दुकानदारों को फ्रेंचाइजी देने की योजना बना रही है।


शक्ति भोग फूड लिमिटेड के प्रंबध निदेशक के के कुमार ने बताया कि ऐसा होने पर कंपनी और बड़े खुदरा व्यापारियों के बीच वितरकों की भूमिका  समाप्त हो सकती है।लंबी अवधि में इस तरह की योजना से काफी फायदा होगा लेकिन अभी इस योजना को क्रियान्वित करना आसान नहीं होगा।

लाल महल 365 रिटेल लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी बी डी सिंह ने कहा कि हम भविष्य में कन्वर्जेंस प्रोग्राम के तहत इस तरह की योजना की बात सोच रहे है। कन्फेडेरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के  पदाधिकारियों का मानना है कि ऐसा होने पर खुदरा दुकानदारों के व्यापारिक स्तर पर बुनियादी सुधार आ सकता है।

लेकिन वितरकों की भूमिका का समाप्त होना खुदरा व्यापारी और कंपनी के बीच होने वाले समझौते की शर्तो पर निर्भर करता है फिर भी डिस्ट्रब्यूटर्सो की स्थिति में किसी तरह की आंच का आना असंभव सा है।

भारत में किराना कारोबार लगभग 6000 हजार अरब रुपये का है। इसमें भी  99 फीसदी हिस्सेदारी छोटे किराना दुकानदारों की है। भारत के किराना कारोबार में असीम संभावनाओं को देखते हुए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रिटेल क्षेत्र में उतरने के बाद मझोली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बीच अपनी पहुंच को बनाए रखने के लिए इस तरह की योजनाओं को अपनाना शुरू किया है।

Advertisement
First Published - June 24, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement