facebookmetapixel
Advertisement
ब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़अल नीनो ने बढ़ाई उद्योग की चिंता, मॉनसून के कमजोर रहने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंकाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावा

वायदा बाजार में आधारभूत धातुएं मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:02 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बाद देश में भी बेस धातुओं की कीमतों में तेजी का रुख रहा। इससे जुड़े कारोबारियों का कहना है कि यूरो के मुकाबले डॉलर में आई मंदी और लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में बेस धातुओं के भंडार को लेकर बनी अनिश्चितता ने बेस धातुओं की कीमतों में तेजी ला दी है।


सोमवार को वहां सभी बेस धातुओं में तेजी का रुख रहा और यह तेजी अब देशी वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी आ पहुंची है। जून अनुबंध के लिए टिन की कीमतों में 3 फीसदी का उछाल आया और कीमतें बढ़कर 896.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। वहीं दूसरी ओर लंदन मेटल एक्सचेंज में टिन की कीमतों में 4 फीसदी की तेजी आई और कीमतें चढ़कर 21,945 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गईं।

जून अनुबंध के लिए निकल की कीमतों में 0.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कीमतें 1,041 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। दूसरी ओर जुलाई अनुबंध के लिए निकल की कीमतों में 0.72 फीसदी की तेजी आकर कीमतें 1,053 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। देश में जिंस कारोबार से जुड़े एक विश्लेषक का मानना है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और चीन में बेस धातुओं के भंडार में कमी आने की वजह से इनकी कीमतों में तेजी आई।

उनका कहना है कि कम भंडार के चलते चीन बेस धातुओं की खरीद और तेज कर सकता है जिसकी वजह से इनकी कीमतों में अभी और तेजी आ सकती है। जून अनुबंध के लिए तांबे की कीमतें 0.62 फीसदी बढ़कर 347.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। वहीं तांबे के अगस्त अनुबंध के लिए कीमतों में 0.64 फीसदी की तेजी आई।

Advertisement
First Published - June 17, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement