facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवाल

27 जून को समाप्त सप्ताह में कृषि जिंसों में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:45 AM IST

देश के विभिन्न इलाकों में 27 जून के समाप्त सप्ताह में कृषि जिंसों की कीमतें आमतौर पर या तो स्थिर रहीं या फिर इसका रुख मिलजुला रहा।


उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सोमवार को जारी बयान में ये बातें कही। वैसे थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। समीक्षाधीन सप्ताह में गेहूं की कीमतें भोपाल को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में स्थिर रहीं।

साथ ही शिमला और मुंबई को छोड़कर देश के बाकी इलाकों में चीनी की कीमतें स्थिर देखी गईं। इसके अलावा चना दाल की कीमत भी स्थिर रहीं, लेकिन मुंबई, अगरतला और बेंगलूर में इसमें इजाफा हुआ। राजधानी दिल्ली में चने दाल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तुअर दाल की कीमत दिल्ली, अगरतला, भुवनेश्वर और हैदराबाद में बढ़ीं जबकि बेंगलुरु में इसमें उतार देखा गया।

दिल्ली में चावल की कीमत 19 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो, तुअर दाल की कीमत 42 रुपये से बढ़कर 43 रुपये, वनस्पति की कीमत 73 रुपये से 74 रुपये, चाय की कीमत 120 रुपये से बढ़कर 121 रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 9 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति किलो हो गई। चने दाल की कीमत 35 रुपये से घटकर 34.50 रुपये और मूंगफली तेल की कीमत 123 रुपये से घटकर 122 रुपये प्रति किलो पर आ गई जबकि टमाटर 9.5 रुपये से घटकर 9 रुपये पर आ गया। 21 जून को समाप्त सप्ताह में महंगाई की दर 11.63 फीसदी पर पहुंच गई थी और इस हफ्ते में खाद्य सामग्री की महंगाई दर 6.27 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 3:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement