facebookmetapixel
Advertisement
1500% का मोटा डिविडेंड! जॉकी ब्रांड वाली कंपनी निवेशकों को देगी बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेलोन लेने का सोच रहे हैं? समझें ‘No Credit’ और ‘Bad Credit’ के बीच का अंतर, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में!अमेरिका-ईरान वार्ता, क्रूड ऑयल और RBI डिविडेंड का रहेगा असर, पर क्या इस हफ्ते शेयर बाजार में दिखेगी तेजी?Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते ये 3 IPO कराएंगे कमाई, तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग भीनिवेशकों की बल्ले-बल्ले! ऑटो सेक्टर की यह मशहूर कंपनी देगी ₹150 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेतेल बाजार में हलचल! ब्रोकरेज ने CPCL, MRPL के शेयरों पर क्यों दी BUY रेटिंग?टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹74,000 करोड़ की बढ़त, Reliance सबसे बड़ी विनरLIC मुनाफा कमाने वाली टॉप फाइनेंशियल कंपनी, कॉरपोरेट सेक्टर में Vi नंबर-1क्या अब रुपये आधारित निवेश का समय? 5 प्वाइंट में समझेंट्रंप का दावा: ईरान समझौता लगभग तय, जल्द खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट

Budget 2023: कल पेश होगा इकनॉमिक सर्वे, जानें कहां देखें प्रेस कॉन्फ्रेस की लाइव स्ट्रीमिंग?

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 12:54 PM IST
Budget 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट (Union Budget 2023) पेश करने वाली हैं। इस दिन वित्त मंत्री अगले वित्त वर्ष के लिए प्रमुख वित्त योजाओं को संसद भवन में पेश करेंगी। बताते चलें कि बजट से ठीक एक दिन पहले यानी कल (31 जनवरी) सरकार आर्थिक सर्वेक्षण या इकनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करेगी। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था का आंकलन किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है, देश किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, किस सेक्टर में कितना निवेश हुआ, और आगे क्या-क्या जरूरतें हैं।

बता दें कि इकोनॉमिक सर्वे को तैयार सरकार के चीफ इकनॉमिक एडवाइजर (CEA) की निगरानी में किया जाता है। इस समय सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन हैं।

जानें कहां देख सकते हैे प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग?

आर्थिक सर्वेक्षण को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें CEA नागेश्वरन मीडिया के सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा इस कॉन्फ्रेंस में फाइनेंस मिनिस्ट्री के कुछ सीनियर ऑफिशियल भी होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा जनता इसे PIB India के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकती है। अगर कोई भी व्यक्ति इस रिपोर्ट को बारीकी से जानना समझना चाहता है, तो वह इसे सरकार की वेबसाइट (www.indiabudget.gov.in/economicsurvey) से भी डाउनलोड कर सकता है।

बता दें कि बजट सत्र को सही ढंग से चलाने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक (all party meeting) बुलाई है। यह बैठक आज यानी सोमवार को 12 बजे से शुरू होगी। संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी NDA के सहयोगी दलों को निमंत्रण भेजा है।

बता दें कि संसद के हर सत्र से पहले इस तरह की बैठकों का आयोजन होता है। इस बैठक के माध्यम से विपक्षी दल उन मुद्दों को रख सकते हैं जिन पर वह चर्चा करना चाहते हैं।
कोरोना महामारी के बाद से भारत की अर्थव्यवस्था अभी पटरी पर लौट रही थी कि तभी ग्लोबल मंदी के कारण खतरा अभी भी खत्म होते नहीं दिख रहा है।

हालांकि, कई रिपोर्टस् के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में उभरेगी, लेकिन अभी भी कई लोगों को देश में भी आर्थिक मंदी आने की संभावना लग रही है। ऐसे में सरकार का इस साल का बजट आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

*बजट 2023 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहे बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ…

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement