facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results: ITC का शुद्ध लाभ बढ़ा, जानें नायिका, मैक्स हेल्थकेयर समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEditorial: नॉर्डिक देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारीबैंक बोर्ड बैठकों में अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं, क्यों जरूरी है गवर्नेंस में बड़ा बदलाव?भारत में तेजी से बदलते रोजगार परिदृश्य पर नीति निर्माताओं को देना होगा ध्यानIPO और Relisted Shares के नियम बदलने की तैयारी, SEBI ने प्राइस डिस्कवरी में बड़े बदलाव सुझाएGift City में एंट्री करेगी QRT, भारत में बढ़ेगी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग की रफ्तारपरिचालन के मोर्चे पर ओला इलेक्ट्रिक को बढ़त, लेकिन रिकवरी की रफ्तार पर अब भी विश्लेषकों को संशयGold-Silver Price: चांदी में 5,000 रुपये की उछाल, सोना भी मजबूतNCDEX के रेनफॉल फ्यूचर को अदालत में चुनौती देगी स्काईमेट9 दिन बाद संभला रुपया, RBI के दखल और कच्चे तेल में नरमी से मिली बड़ी राहत

इस साल लक्जरी कारों की रिकॉर्ड बिक्री संभव, पहली छमाही का प्रदर्शन रहा शानदार

Advertisement

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियों का प्रदर्शन पहली छमाही में शानदार रहा है।

Last Updated- July 17, 2023 | 5:02 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

भारतीय लक्जरी कार बाजार इस साल रिकॉर्ड बिक्री के लिए तैयार है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियों का प्रदर्शन पहली छमाही में शानदार रहा है। इस साल जनवरी-जून में जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने 8,528 इकाइयों के साथ भारत में अपनी अबतक की सर्वाधिक छमाही बिक्री दर्ज की।

यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में बीएमडब्ल्यू ग्रुप की बिक्री 5,867 इकाई रही, जो अबतक किसी भी छमाही में उसकी सर्वाधिक बिक्री है।

जर्मनी की एक अन्य लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने 2023 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,474 वाहन बेचे।

ये भी पढ़ें : Ashok Leyland को मिला 800 करोड़ का ऑर्डर, डिफेंस वाहनों की करेंगे सप्लाई

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमारा अनुमान है कि पहले छह महीनों (वर्ष के) में लक्जरी कार खंड में लगभग 21,000 कारें बेची गई हैं और आम तौर पर दूसरी छमाही, पहली छमाही से बेहतर रहती है। इसलिए, हमारा अनुमान है कि पूरे लक्जरी कार खंड में इस साल करीब 46,000-47,000 कारें बिकनी चाहिए, जो निश्चित रूप से अबतक का उच्चतम स्तर होगा।’’

लक्जरी कार खंड में बिक्री का पिछला रिकॉर्ड लगभग 40,000 इकाइयों का था, जो 2018 में बना था।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement