बंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभार
पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव से पहले, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार शाम को नई दिल्ली में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कदम पर हैरानी जताई और कहा कि बोस के इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल एवं पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा […]
ईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6 दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट
ईरान के खिलाफ तेज होते जा रहे अमेरिका-इजरायल के साझा सैन्य अभियान के 6 दिन हो चुके हैं। यह लड़ाई हर दिन भीषण रूप लेती जा रही है। इस बीच, इजराइल के वित्त मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण मौजूदा आर्थिक प्रतिबंधों के चलते देश को हर हफ्ते […]
पश्चिम एशिया में तनाव पर टाटा ग्रुप की पैनी नजर, एन चंद्रशेखरन बोले: सप्लाई चेन पर नहीं पड़ेगा असर
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष का आपूर्ति श्रृंखला पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समूह ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को कम करने की योजना बनाई है। चंद्रशेखरन ने पश्चिम एशिया में कार्यरत […]
भारतीय विनिर्माण में जोश: फरवरी में 4 महीने के उच्च स्तर 56.9 पर पहुंचा मैन्युफैक्चरिंग PMI
देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि फरवरी में 4 महीने के उच्चतम स्तर 56.9 पर पहुंच गई। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक घरेलू मांग में मजबूत सुधार के कारण यह बढ़ोतरी हुई, हालांकि नए निर्यात ऑर्डर की वृद्धि में कमी देखी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स […]
4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 0.20 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.0-7.4 प्रतिशत कर दिया गया है और इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था का आकार आसानी से 4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। जनवरी में संसद में पेश आर्थिक […]
GDP new series: जीडीपी मापने का तरीका बदलेगा! अब जीएसटी और ई-वाहन भी शामिल
आधार वर्ष 2022-23 के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की नई श्रृंखला जारी की जाएगी। इसमें आर्थिक आंकड़ों को अधिक सटीक बनाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर, ई-वाहन और रसोइया, चालक और घरेलू सहायकों द्वारा प्रदान की जाने वाली घरेलू सेवाओं के आंकड़े शामिल किए जाएंगे। नई श्रृंखला पर आधारित तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) […]
ब्रिटेन जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव: भारतीयों के लिए ई-वीजा जरूरी, डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू
ब्रिटेन में बुधवार से लागू हो रहे नए नियमों के तहत एक डिजिटल पारगमन प्रणाली शुरू हो रही है, जिसमें भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति (ईटीए) लेना शामिल है। हाल के वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किए गए इस कार्यक्रम के तहत नई […]
योगी की जापान यात्रा में मिला ₹11,000 करोड़ का निवेश, कृषि, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हुए MoU
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन बुधवार को विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक इन जापानी कंपनियों में कुबोता कॉरपोरेशन, मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे ऐंड कंपनी लिमिटेड, सीको […]
अमेरिकी शुल्क घोषणा के बाद सौर कंपनियों के शेयर गिरे, वारी एनर्जीज से लेकर प्रीमियर एनर्जीज तक भारी गिरावट
कुछ भारतीय सौर उत्पादों पर अमेरिका में 125.87 प्रतिशत का प्रारंभिक प्रतिपूरक शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद सौर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर वारी एनर्जीज के शेयर 10.47 प्रतिशत, प्रीमियर एनर्जीज 6.27 प्रतिशत, विक्रम सोलर 5.45 प्रतिशत और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल […]
अमेरिका के 126% सोलर टैरिफ से बाजार की रफ्तार थमी, मामूली बढ़त के साथ बंद हुए बाजार
अमेरिका में भारतीय सौर उत्पादों पर 126 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा से बुधवार को निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजार अपनी शुरुआती तेज बढ़त गंवाते हुए मामूली लाभ के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 50 अंक जबकि निफ्टी में 58 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 […]