इस बात की जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी एजेंसियों ने 37.36 लाख टन धान की खरीद की है, जबकि 10.26 लाख टन धान की खरीद मिलों द्वारा की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 14.20 लाख टन, हाफेड ने 12.39 लाख टन, एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन ने 5.66 लाख टन, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन ने 3.38 लाख टन, कान्फेड ने 1.58 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 12,652 टन धान की खरीद की।