राकांपा प्रवक्ता नवाब ने यहां संवाददाताओं से कहा, मंत्री को जिम्मेदार :कोष के दुरूपयोग के लिए: नहीं ठहराया जाना चाहिए ।
गावित उत्तरी महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिले नंदूरबार जिले से हैं । चार बार से विधायक गावित को केंद्र की कई योजनाओं में कोष का दुरूपयोग करने का आरोप है। इसमें संजय गांधी निराधार योजना भी शामिल है जिसके वह जिले के अध्यक्ष रहे थे ।