Business Standard
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
अन्य समाचार अमेरिकी विदेश मंत्री पद के लिए जॉन केरी के नामांकन को सीनेट की मंजूरी
'

अमेरिकी विदेश मंत्री पद के लिए जॉन केरी के नामांकन को सीनेट की मंजूरी

PTI

- January,30 2013 9:03 AM IST

वॉशिंगटन, 30 जनवरी :भाषा: ओबामा प्रशासन में जान केरी अब हिलेरी क्लिंटन का स्थान ले लेंगे क्योंकि विदेश मंत्री के पद के लिए सीनेट ने उनके नामांकन तीन के मुकाबले 94 मतों से मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति पद पर बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल में यह मंत्रिमंडल का पहला चयन है जिसे सीनेट ने मंजूरी दी है।

निवर्तमान विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा है।

वियतनाम युद्ध में भाग ले चुके केरी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं। उनके नामांकन को कल तीन के मुकाबले 94 वोटों से मंजूरी मिल गई।

केरी के नामांकन के विरोध में पड़े तीनों मत रिपब्लिकन सीनेटरों जेम्स इनहोफे, टेड क्रूज और जॉन कोर्निन के थे।

कोर्निन सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष हैं।

सीनेटर रॉबर्ट मेनेन्डेज ने कहा कि केरी विदेश मंत्री के पद के लिए बेहतर चयन हैं। सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष का पद अब मेनेन्डेज को मिलने जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement