Advertisement
रूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल की
अन्य समाचार हाकर की लाश मिलने से उत्तेजित गांव वालो ने लगाया जाम ...
'

हाकर की लाश मिलने से उत्तेजित गांव वालो ने लगाया जाम ...

PTI

- July,04 2012 1:43 AM IST

अनुभवी अभिनेता नसीरूद्दीन शाह फिल्मों में लेखक की भूमिका को सर्वोपरि मानते हैं और उनपर और तवज्जो दिए जाने की जरूरत समझते हैं। उनके अनुसार अभिनेताओं के लिये विभिन्न भूमिकाओं और दृश्यों को लिखने वाले लेखकों को उनके श्रेष्ठ काम का श्रेय दिये जाने की जरूरत है।

कल शाम एक किताब के विमोचन के अवसर पर नसीर ने पत्रकारों को बताया मैं लेखकों की उनके अहम योगदान के लिये सराहना करता हूॅं। अभिनेताओं द्वारा किया जाने वाला अच्छा प्रदर्शन लेखकों द्वारा लिखी गयी भूमिकाओं के कारण ही होता है।

इस वरिष्ठ अभिनेता ने मुख्यधारा में सफल होने के साथ ही समानांतर सिनेमा में भी अ वेडनेसडे सरफरोश मोहरा स्पर्श जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं।

शाह के अनुसार लिखना एक कठिन काम है और मनोरंजक व व्यापक तरीके से लिखना अपने आप में एक वास्तविक काम है। मैं पिछले 10 वर्षों से एक किताब लिखने की कोशिश में हूॅं और अब तक सिर्फ 61 पेज ही लिख पाया हूॅं। मुझे लगता है कि पहला वाक्य लिखना सरल काम है व दूसरा थोड़ा कठिन और फिर यह अधिक कठिन होता जाता है।

यह पूछने पर कि वह किस विषय पर किताब लिख रहे हैं उन्होंने कहा यह मैं आपको जल्द ही बताउंगा।

भाषा:

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement