Advertisement
रूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल की
अन्य समाचार एनआईए ने अदालत से कहा : 26...11 के संचालक जंदल की हिरासत पाने में वह रही नाकाम
'

एनआईए ने अदालत से कहा : 26...11 के संचालक जंदल की हिरासत पाने में वह रही नाकाम

PTI

- July,08 2012 4:36 AM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी

एजेंसी ने एनआईए के विशेष न्यायाधीश एच. एस. शर्मा को सूचित किया कि वह आरोपी को हिरासत में नहीं ले सकी क्योंकि चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने कल उसे 15 दिन के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की हिरासत में भेज दिया।

एनआईए ने न्यायाधीश से कहा कि वह सीएमएम से 20 जुलाई को जंदल उर्फ सैयद जबीउद्दीन की हिरासत देने की मांग करेगी । उस दिन आतंकवादी की दिल्ली पुलिस की हिरासत खत्म हो जाएगी ।

एनआईए अदालत ने गृह मंत्रालय के आदेश पर आठ जून को दर्ज एक मामले में जंदल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था । उन पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का षड्यंत्र करने का आरोप है ।

जंदल को हिरासत में लेने की एनआईए की याचिका अब भी सीएमएम की अदालत में लंबित है ।

एजेंसी ने कहा था कि ठोस सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया था कि महाराष्ट्र के बीड के जूना बाजार का एक निवासी एल्युमिनियम नाइट्रेट सहित विस्फोटक पदार्थ जुटाने का प्रयास कर रहा है । लश्कर ए तैयबा के सदस्य जंदल, फयाज कागजी और अन्य न सिर्फ दिल्ली और मुंबई बल्कि पूरे देश में आतंकवादी हमले करने का षड्यंत्र रच रहे हैं ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement