Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार तेल एवं गैस खोज अनुबंध की शर्तों पर समिति ने सुझाव मांगे
'

तेल एवं गैस खोज अनुबंध की शर्तों पर समिति ने सुझाव मांगे

PTI

- July,03 2012 9:03 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कृष्णा गोदावरी बेसिन स्थित डी..6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस उत्पादन घटने पर बढ़ते विवाद के बीच एक समिति ने भविष्य में तेल एवं गैस खोज के समझौतों की शर्तों के बारे में सुझाव मांगे हैं।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन की अध्यक्षता वाली समिति को भविष्य में होने वाले तेल एवं गैस उत्पादन भागीदारी अनुबंध :पीएससी: की शर्तों और डिजाइन पर गौर करने को कहा गया है।

यहां जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार रंगराजन समिति जिसे हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में भविष्य में होने वाले पीएससी समझौतों पर गौर करने का काम दिया गया है, ने संबंधित मुद्दे पर विचार आमंत्रित किये हैं।

सुझाव और विचार 31 जुलाई तक भेजे जाने हैं। समिति को नई तेल उत्खनन लाईसेंसिंग पॉलिसी :नेल्प: के तहत किये गये मौजूदा पीएससी की समीक्षा का काम दिया गया है। केजी डी..6 मामले में भी रिलायंस और सरकार के बीच मुनाफे के बंटवारे का समझौता हुआ है। इसकी शर्तों में क्या सुधार किया जा सकता है उसपर समिति प्राप्त सुझावों के आधार पर गौर करेगी।

समिति 31 अगस्त तक अपनी सिफारिशें सौंप देंगी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement