पैटिनसन शनिवार को अपने दूसरे ओवर के शुरू में मैदान छोड़कर चले गये थे और आज दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये मैदान पर लौटे। लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान गेंदबाजी के लिये मैदान पर नहीं लौटे।
आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स काउंटोरिस ने कहा कि बायीं तरफ खिंचाव तेज गेंदबाजों के लिये असामान्य नहीं है, लेकिन पैटिनसन की चोट में पसली को कुछ नुकसान हुआ है और इसके लिये जांच करनी पड़ेगी जिससे उनके गेंदबाजी में वापसी के समय का पता चलेगा।
एपी