Advertisement
SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफा
अन्य समाचार पुलिसकर्मियों के खराब स्वास्थ्य के लिए तनाव जिम्मेदार
'

पुलिसकर्मियों के खराब स्वास्थ्य के लिए तनाव जिम्मेदार

PTI

- November,25 2012 2:43 PM IST

पुलिसकर्मियों के काम का तनाव और स्वास्थ्य की समस्याओं पर शोध के लिए एनएमपी मेडिकल शोध संस्थान द्वारा किया गया अध्ययन जयपुर पुलिस के लिए अपनी तरह का पहला शोध है जिसमें थाने और यातायात पुलिस को कवर किया गया है ।

रिपोर्ट के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा पुलिसकर्मी छुट्टी की कमी, कोई सामाजिक जिंदगी नहीं, अत्यधिक कागजी कार्रवाई और राजनीतिक दबाव को तनाव का मुख्य कारण मानते हैं । पुलिसकर्मियों के खराब स्वास्थ्य के लिए भी ये ही कारक जिम्मेदार हैं ।

शोध में शामिल 412 कर्मियों में से 76 फीसदी ने कहा कि उनके वरिष्ठों और विभाग से सहयोग नहीं मिलने के कारण तनाव होता है जबकि 62 फीसदी ने लोगों में असंतोष को इसका कारण माना ।

अध्ययन में शामिल एक विशेषग्य नेहा शर्मा ने कहा, परिणाम दिखाते हैं कि जयपुर पुलिस में उच्च स्तर का पेट की बीमारियां, मांसपेशी संबंधी समस्याएं एवं अन्य बीमारियां हैं जो उच्च तनाव से संबंधित हैं ।

काम के दबाव के लिए जिम्मेदार अन्य कारक नीतियों एवं प्रक्रियाओं से संबंधित हैं । इसमें मीडिया और लोगों की आलोचना, ज्यादा समय तक काम करना और छुट्टियों से पुलिसकर्मियों को बुला लेना भी शामिल है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement