बेयरस्टो ने आगे आकर बायें हाथ के स्पिनर प्रग्यान ओझा की गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की और गेंद सिली प्वाइंट पर गौतम गंभीर की ओर चली गयी, यह क्षेत्ररक्षक के हाथ मंे लगी और फिर उसके हेलमेट की ग्रिल से लगकर हाथों में चली गयी।
यह बल्लेबाज तुरंत पवेलियन लौट गया और क्षेत्ररक्षण कर रही टीम तथा नाबाद बल्लेबाज केविन पीटरसन भी लंच के लिये दोनों अंपायरों के साथ मैदान से चले गये।
लेकिन इसके बाद रीप्ले में दिखा कि आखिरकार क्या हुआ और दोनों अंपायर टोनी हिल और अलीम डार दूसरे सत्र के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से चर्चा करते दिखायी दिये।
हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि दोनों अंपायरों और भारतीय कप्तान के बीच चर्चा में क्या हुआ। यह फैसला बरकरार रहा और समित पटेल लंच के बाद पीटरसन के साथ बल्लेबाजी के लिये उतरे।
जारी भाषा