Advertisement
मितव्ययिता की अपील बनाम ढांचागत सच्चाई: भारत की खपत संकट का असली समाधान क्या?फंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्ट
अन्य समाचार पाकिस्तान में शिया जुलूस के पास हुए विस्फोट में सात की मौत
'

पाकिस्तान में शिया जुलूस के पास हुए विस्फोट में सात की मौत

PTI

- November,25 2012 10:23 AM IST

इस्लामाबाद ्र 24 नवम्बर :भाषा : पाकिस्तान के अशांत खैबर..पख्तुनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान जिले के बाहरी इलाके में स्थित एक इमामबाड़े से निकले शिया जुलूस को निशाना बनाकर सड़क किनारे रखे गये एक बम में विस्फोट से सात व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये । मुहर्रम के माह में बहुसंख्यक समुदाय पर हमले की यह ताजा घटना है ।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बताया कि बम को एक कूड़े के ढेर में छिपाया गया था । जुलूस शहर के मुख्य जुलूस में शामिल होने जा रहा था ।

विस्फोट में चार बच्चे सहित सात व्यक्तियों की मौत हो गयी । घायलों में दो बच्चे और एक पुलिसकर्मी शामिल है जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम तकरीबन 10 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बाल बियरिंग से तैयार किया गया । टेलीविजन के दृश्यों में कई मकानों की दीवारों में बाल बियरिंग धंसी दिखायी दी ।

विस्फोट के तुरंत बाद अधिकारियों ने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा और कड़ी कर दी । जिले में सेना बुला ली गयी है । अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 4000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement