Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार महिला टीचर से छेड़छाड़ में 64 साल का बुजुर्ग व्यापारी गिरफ्तार
'

महिला टीचर से छेड़छाड़ में 64 साल का बुजुर्ग व्यापारी गिरफ्तार

PTI

- November,25 2012 4:33 AM IST

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि चकेरी निवासी महिला अध्यापक कमला देवी :काल्पनिक नाम: ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि परदेवनपुरवा निवासी शहर का एक प्रमुख व्यावसायी सुरेश अग्रवाल :64: उसको अश्लील एसएमएस भेजता है एवं छेड़छाड़ करता है।

महिला इस बुजुर्ग से इतनी अधिक परेशान थी कि वह किसी से भी कुछ कहने और बदनामी से डर रही थी। महिला टीचर का कहना है कि वह बुजुर्ग आरोपी के घर पर उसके नाती-पोतों को टयूशन पढ़ाने जाती थी। वहीं इस बुजुर्ग ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने ट्यूशन पढ़ाना भी छोड़ दिया।

महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि इसके बाद भी बुजुर्ग उसे गंदे गंदे एसएमएस करता रहा और फोन पर अश्लील बातें करता रहा। उसने बुजुर्ग को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके :बुजुर्ग: नहीं मानने पर उसने महिला हेल्प.लाइन पर इसकी शिकायत की।

कानपुर पुलिस के उप.महानिरीक्षक :डीआईजी: अमिताभ यश ने बताया कि आरोपी सुरेश अग्रवाल को छेड़छाड़ के आरोप में कल गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को उसकी पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

आरोपी बुजुर्ग आशिक अग्रवाल शहर के बड़े व्यावसायी है और शहर में उनका काफी रसूख और समाज में ठीक ठाक पहचान है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement