Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है संप्रग : वेंकैया
'

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है संप्रग : वेंकैया

PTI

- November,25 2012 4:25 AM IST

हैदराबाद, 24 नवंबर : भाषा : सीबीआई के निदेशक के रूप में रंजीत सिन्हा की नियुक्ति को रद्द किये जाने की मांग करते रिपीट मांग करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने आज आरोप लगाया कि संप्रग सरकार संवैधानिक निकायों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।

नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से राज्यसभा की प्रवर समिति की रिपोर्ट पेश करने से पहले सिन्हा को नियुक्त किया गया, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार समिति की सिफारिश को दरकिनार करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी संकट में होती है, तब वह इन संस्थाओं को निशाना बनाती है।

नायडू ने कहा, संप्रग सरकार राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इन संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement