नगर पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि पवैया के यहां आज उनकी बेटी का विवाह समारोह था तथा कंपू स्थित उनके निवास के सामने विवाह हेतु टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान किसी खुले तार की चपेट में आने से चित्रादित्य को करंट लग गया और वे वहीं गिर पड़े।
इस मामले की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।