सुशील उर्फ मूंच को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल ने जयपुर के आदर्शनगर स्थित पिंक स्कवायर मॉल से बुधवार को गिरफ्तार किया था।
उसके जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर एक लाख रूपये का इनाम था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक :कानून व्यवस्था: अरूण कुमार ने बताया कि सुशील उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश मंे सक्रिय एक गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों मंे हत्या, लूट और हत्या की कोशिश के करीब 40 मामले दर्ज थे।