अली ने एक दशक से भी अधिक वक्त से कोई फिल्म नहीं बनाई है। उन्होंने उमराव जान, गमन और हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।
इस 68 वर्षीय निर्देशक ने प्रेट्र को बताया, मैं संसाधनों वाले ऐसे लोगों का इंतजार कर रहा हूं, जो मेरी सोच को समझ सकें और मेरे विचारों के लिए सहयोग दे सकें। कई बार ऐसा होता है और फिर नहीं भी होता, इसलिए कई लेकिन-वेकिन लगे होते हैं। इसमें कई तत्व शामिल होते हैं और सभी को एक साथ लाने में काफी मेहनत करनी होती है।
इसके अलावा अली विनोद खन्ना और डिंपल कपाडिया को लेकर बन रही फिल्म जूनी को भी पूरा करना चाहते हैं, जिसका सिर्फ आधा काम हो पाया है।
गौरतलब है कि अली गोवा में भारत के 43वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शरीक होने आए हैं, जिसमें उनकी उमराव जान को प्रदर्शित कर उन्हें विशेष सम्मान दिया जा रहा है।