Advertisement
CMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफाMeta भारत में बनाएगी अपना पहला AI डेटा सेंटर, Reliance के साथ मिलाया हाथLock-in Expiry: Meesho से लेकर ICICI Pru AMC तक, 75 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होने वाला हैलोग खरीद रहे हैं ज्यादा बीमा पॉलिसियां, फिर भी LIC और कंपनियों की ग्रोथ क्यों पड़ी धीमी?Delhi Weather Update: हीट वेव के बीच दिल्ली पर मेहरबान हुआ मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टGold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भावजॉब बदलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट, इन सेक्टरों में बढ़ रही हैं सैलरी! जानिए अगले साल कितना मिलेगा इंक्रीमेंटभारत में आ सकता है 80 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, रुपये को होगा फायदाभारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहक
अन्य समाचार प्रेमिका के पति की हत्या के आरोपी को अदालत ने किया बरी
'

प्रेमिका के पति की हत्या के आरोपी को अदालत ने किया बरी

PTI

- November,23 2012 6:03 PM IST

दरअसल, अभियोजन पक्ष हत्या के उसके इरादे को साबित करने में नाकाम रहा, जिसके आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल ने उदयवीर सिंह को बीएसईएस कर्मचारी राम सुमेर की गोली मार कर हत्या करने के आरोप से बरी करते हुए कहा कि पुलिस यह साबित करने में नाकाम रही कि आरोपी ने अपने अपराध को मृतक की पत्नी के समक्ष कबूल किया था।

न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष हत्या को अंजाम देने के आरोपी के इरादे को साबित करने मंे नाकाम रहा है। दोनों पक्षांे के बीच कोई बैरभाव या दुश्मनी नहीं थी और ऐसी कोई वजह नजर नहीं आती कि आरोपी सुमेर की हत्या करता।

अदालत ने जेल अधीक्षक को सिंह को रिहा करने का निर्देश दिया जो न्यायिक हिरासत मंे है।

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मृतक के पड़ोसी सिंह ने सुमेर की पत्नी से मेलजोल बढ़ाया। वह सुमेर की गैरहाजिरी में उसके घर आना जाना किया करता था और उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा था।

अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी ने सुमेर की हत्या की ताकि वह उसकी पत्नी से शादी कर सके और उसकी संपत्ति हड़प सके।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement