प्रेस वार्ता में मोनू ने कहा कि कालेज में अध्यक्ष पद के लिये तीन प्रत्याशी थे । चुनाव लड़ने में लिंगदोह कमेटी ने नियम बनाये थे । अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन ठाकुर ने नियमों की धज्जियां उड़ाई ।
सबूत के साथ शिकायत जिलाधिकारी ् कालेज प्राचार्या व अन्य अधिकारियों से की गयी थी ।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रत्याशी का पर्चा खारिज करने का पत्र कालेज प्राचार्या को लिखा था ् लेकिन उन्होंने भेदभाव कर कोई कार्रवाई नहीं की और कहा कि किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने की सूचना चुनाव से पहले दी जाती है ् लेकिन ऐसा नहीं किया गया ।
उनका कहना था कि आज सुबह वह कालेज में अपना वोट देने पहुंचे तो उनका पर्चा निरस्त होने की सूचना देकर पुलिस से पकड़वा दिया । उनका आरोप है कि कालेज की प्राचार्या ने कुछ राजनीतिक लोगों के दबाव में एक पक्ष को जिताने के लिये भेदभाव किया । भाषा ़ सं ़सेन